फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   8 yearly numerology prediction 2023

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2023 : मूलांक 8

Sun, 01 Jan 2023 10:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Jan 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन

Numerology 2023: मूलांक 8 का भविष्यफल

विज्ञापन
आपका जन्म अंक 8,17 या 26 को हुआ है तो आपका मुख्य अंक 8 है,जिसके स्वामी न्याय कारक शनि ग्रह हैं। ऐसे लोगों का जीवन अधिकतर संघर्ष भरा रहता है और ये लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और अपनी कामयाबी और धन कमाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं,जिसके लिए ये लोग अपने परिवार वालों को भी कम समय ही दे पाते हैं। अंक 8 के लिए 2023 का वर्ष बहुत ही मेहनत भरा जाने वाला है जिससे ये लोग अपनी मेहनत के साथ अच्छी सफलता की प्राप्ति भी करेंगे। 2023 का 7 अंक का वर्ष आपको कुछ नया सिखाने आ रहा है।

Career
अंक 8 के लिए 2023 का वर्ष व्यापार में नए अवसरों के साथ कामयाबी भी ला रहा है। जिसमें इस वर्ष आपके अधूरे सपने पूरे होंगे और आप अपनी मेहनत से एक नई पहचान बनाएंगे। यह वर्ष नये व्यवसाय के लिए सुनहरे अवसरों के साथ लाभ के भी दरवाजे खोल रहा है। अगर आप बाहरी कंपनी के साथ अपने कॉन्टेक्टस बनाना चाहते हैं, तो यह वर्ष आपकी मदद करेगा और आपकी मनचाही डील को कामयाब बनाएगा। जो लोग नौकरी करते हैं,उनके लिए इस वर्ष मेहनत बहुत बढ़ जाएगी, क्योंकि आप अपने काम में अपनी पहचान बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और आप बॉस और सीनियर की नजरों में भी आने लगेंगे। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं,तो सितंबर से पहले बदल लें।
विज्ञापन


Finance
अंक 8 के लिए 2023 का वर्ष धन के लिए आपके सपने पूरे करने आ रहा है,लेकिन आप धन खर्च करने के साथ बचत की तरफ भी ध्यान देना होगा,नहीं तो इस वर्ष के अंत में जेब खाली हो जाएगी। अगर आप शेयर मार्किट में धन निवेश करना चाहते हैं,तो जून तक का समय बेहतर रहेगा और सितम्बर के बाद का समय बहुत संभलकर चलने वाला रहेगा। यह वर्ष जमीन के लेन-देन में सावधानी की मांग करेगा,इसलिए ध्यान रखें। इस साल किसी महिला मित्र के साथ काम करने से बचें और न ही धन देने का कोई वादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Relationship
अंक 8 के लिए 2023 का वर्ष रिश्तों के लिए बहुत ही सावधानी से चलना होगा क्योंकि आप अपने काम और धन कमाने में इतना व्यस्त हो जाएंगे,जिससे अपने प्रेमी और परिवार को अधिक समय ही नहीं दे पाएंगे। आप जिससे प्रेम करते हैं,उनकी भावनाओं को भी समझने की कोशिश करना और उनके साथ किसी तरह का छल नहीं करना। वैवाहित लोगों के लिए यह वर्ष कुछ खट्टा-मीठा रहेगा जिससे आपको अपने रिश्ते की अहमियत समझनी होगी तभी आप खुशहाल भरा जीवन यापन कर पाएंगे। इस वर्ष आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे,जिससे पुराने गिले-शिकवे भी दूर होंगे।


Health
अंक 8 के लिए 2023 का वर्ष मानसिक तनाव के साथ शुरू हो सकता है,क्योंकि आप अपने काम में अधिक व्यस्त होने की वजह से अपनी सेहत ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बन रही हैं,तो अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखे और पेट में इंफेक्शन होने से खुद को बचाकर रखे। जून के बाद अचानक सिर व आंखों में दर्द होने की वजह से काम में मन नहीं लगा पाएंगे,अगर ऐसा हो तो समय से ही इलाज करवा लें। वर्ष के अंत में किसी भी तरह की दुर्घटना से सावधान रहें और वाहन भी बहुत सावधानी से चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed