फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस नंबर की वजह से बॉलीवुड पर राज करते हैं सलमान, यदि आपका है ये अंक तो आप हैं बेताज बादशाह

Fri, 27 Dec 2019 06:39 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 27 Dec 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan: numerology decodes of salman success through in bollywood
सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के 'दबंग' हीरो सलमान ख़ान का आज जन्मदिन है। वे आज 54 साल के हो गए हैं। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस समय उनकी 'दबंग 3' बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अंक ज्योतिष के हिसाब से जानते हैं कि आज भी 54 साल की उम्र में क्यों सलमान खान का करियर बुलंदियों में है।

Salman Khan: numerology decodes of salman success through in bollywood
सलमान खान बिग बॉस सीजन-6 - फोटो : Social Media

अंक ज्योतिष के हिसाब से सलमान ख़ान का मूलांक
27 दिसंबर को जन्म लेने के कारण सलमान ख़ान का मूलांक '9' है। दरअसल जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है ऐसे जातकों का मूलांक 9 होता है। इसका स्वामी मंगल ग्रह है। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, इस मूलांक के व्यक्ति उत्साही, जोशीले, गुस्सैल, ताकतवर होते हैं। आवाज भारी तीखी और ऊंची होती है। ये अनुशासन प्रिय, परोपकारी और सिद्धांत के पक्के होते हैं।

Salman Khan: numerology decodes of salman success through in bollywood
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जाहिर है सल्लू मियां अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा उत्साहित होते हैं। आप उनका जोशीला अंदाज़ उनकी फिल्मों में भी देख सकते हैं। सलमान की आवाज में भी भारीपन है। सलमान खान अपने इरादों के पक्के हैं। अपने बीइंग ह्यूमन (being human) एनजीओ से वे ढेरों परोपकार का कार्य करते हैं। अपनी फिल्मों के जरिए वे कई न्यू कमर्स को मौका भी देते हैं। ये सभी संकेत बताते हैं कि आज भी बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस पर सलमान का दबंग कायम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan: numerology decodes of salman success through in bollywood
numerology - फोटो : rohit jha

मूलांक 9 वालों का भविष्यफल 2020
इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा इससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार के लिए वर्ष अच्छा होगा। आर्थिक जीवन में भी आपको कामयाबी मिलने के आसार हैं। प्रेम जीवन में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई आदत बहुत खराब लग सकती है। उसमें सुधार करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed