फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2023 Upay: सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए करें यह उपाय, मिलेगी हर कार्य में सफलता

Fri, 13 Jan 2023 12:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 12:05 AM IST
सार

Remedies To Make Weak Sun Strong In Kundali: सूर्य ग्रह यश, बल, गौरव और मान-सम्मान का प्रतीक है। कुंडली में सूर्य दोष या सूर्य कमजोर स्थिति में होने पर व्यक्ति को हर राह पर कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। सूर्य दोष होने पर किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Upay Remedies To Make Sun Strong In Kundali According To Zodiac Signs
मकर संक्रांति पर इन उपायों से करें सूर्य ग्रह मजबूत - फोटो : amar ujala

Makar Sankranti 2023 Upay: इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। चूंकि दिन सूर्य की गति से निर्धारित होता है, इसलिए इस दिन सूर्य पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का अधिपति माना जाता है। सूर्य ग्रह यश, बल, गौरव और मान-सम्मान का प्रतीक है। कुंडली में सूर्य दोष या सूर्य कमजोर स्थिति में होने पर व्यक्ति को हर राह पर कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। सूर्य दोष होने पर किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है। अगर आपका सूर्य मजबूत नहीं है तो नौकरी पर खतरा हो सकता हैं।  पिता और गुरु से नहीं बनती है। आप हर समय थक हुआ महसूस करेंगे। आपके मन में अहम की भावना आ जाएगी। आइए जानते हैं कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय। 



सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय 

  • कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय बताए गए है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बिगड़े काम को काम बना सकते हैं।  
  • कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने के लिए तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, गुलाब का फूल डालकर भगवान सूर्य की पूजा करें।  
  • सिरहाने में सोने से पहले तांबे के लोटे में पानी रखें और सुबह उठकर उस पानी को पी लें।  
  • दाएं हाथ में कड़ा पहन सकते हैं जिससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।  
  • हर रोज सुबह उठकर भगवान सूर्य की पूजा करें।  
  • सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए इस विशेष मंत्र का जाप करें- ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।। ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।। शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमाः।

मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य देव की पूजा 

  • मकर संक्रांति के दिन सूर्य शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। 
  • इस दिन सूर्यदेव के साथ शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।  
  • मकर संक्रांति के दिन सुबह उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साथ सुथरे वस्त्र धारण कर लें।  
  • इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल भरकर और उसमें थोड़ा सा सिंदूर, अक्षत और लाल फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।  
  • इसके साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान सूर्य को गुड़, तिल, खिचड़ी आदि का भोग लगाएं।  
  • इसके बाद विधिवत आरती करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed