फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Makar Sankranti 2022 This rare coincidence is being made on Makar Sankranti after 29 years the people of these zodiac signs have strong chances of government jobs

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर 29 साल बाद बन रहा है यह दुर्लभ संयोग, इन राशि के जातकों के हैं सरकारी नौकरी के प्रबल योग

Tue, 11 Jan 2022 08:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 08:06 AM IST
सार

Makar Sankranti 2022:14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और शनि ग्रह का होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग है। और यह संयोग 29 साल के बाद 14 जनवरी 2022 को पड़ रहा है। इससे पूर्व यह योग 1993 में  पड़ा था।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2022 This rare coincidence is being made on Makar Sankranti after 29 years the people of these zodiac signs have strong chances of government jobs
मकर संक्रांति 2022 - फोटो : self

विस्तार

Makar Sankranti 2022:  सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 14 जनवरी को पड़ रहा है। मकर संक्रान्ति के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रान्ति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, और आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। साथ ही अभी शनि देव भी मकर राशि में ही विराजमान हैं। 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और शनि ग्रह का होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग है। और यह संयोग 29 साल के बाद 14 जनवरी 2022 को पड़ रहा है। इससे पूर्व यह योग 1993 में  पड़ा था। जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान थे। इस अनयोग का प्रभाव राशियों पर भी पड़ेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके कार्यक्षेत्र में यह योग शुभ परिणाम प्रादन करेगा। 

विज्ञापन

Makar Sankranti 2022 This rare coincidence is being made on Makar Sankranti after 29 years the people of these zodiac signs have strong chances of government jobs
rashi

सिंह राशि 
मेष राशि के जातकों के सूर्य और शनि की युति से करियर की नई संभावनाएं आपके सामने आएंगी। यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसे स्वीकारते हैं या नहीं। इसके साथ ही आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। चूंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही हैं,  इसलिए सिंह रही के जातक इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसकी सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में भी वृद्धि की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Makar Sankranti 2022 This rare coincidence is being made on Makar Sankranti after 29 years the people of these zodiac signs have strong chances of government jobs
rashi

धनु राशि 
धनु राशि के स्वामीग्रह गुरु ग्रह हैं और चूंकि सूर्य और गुरु मित्र ग्रह हैं तो इस सूर्य-शनि की युति का शुभ फल धनु राशि को भी प्राप्त होगा। धनु राशि के जातक को इसका भौतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अचानक से कुछ धन आपके पास आने की संभावना है। धनु राशि के जातक यदि नौकरी में बदलाव करते हैं तो आर्थि रूप से उन्हें तरक्की भी प्राप्त हो सकती है। धनु राशि के जातकों के लिए यह युति मनोवांछित फल देने वाला होगा। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत शुभ है। 

विज्ञापन

Makar Sankranti 2022 This rare coincidence is being made on Makar Sankranti after 29 years the people of these zodiac signs have strong chances of government jobs
rashi

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह भी गुरु हैं और इसलिए मित्र ग्रह होने कारण  यहां भी यह युति आर्थिक लाभ प्रदान करेगी।  मीन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। यदि मीन राशि के जातक कि रुचि राजनीति में है तो ऐसे आपको राजनीति में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है।  आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed