फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   know which day we should take loan by others

जानें दिवाली के दिन क्यों नहीं देना चाहिए किसी को उधार

Sun, 28 Oct 2018 11:07 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
know which day we should take loan by others
दीपावली 2018

महंगाई के इस दौर में एक बार जब कोई कर्ज में फंसता है तो फंसता ही चला जाता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ कर्ज लेने वाला ही फंसता है बल्कि देने वाला भी अपनी किस्मत पर रो रहा होता है। लेन-देन से जुड़े इस कर्ज के मर्ज को इस दीपावली पर आप दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
कर्ज लेते या देते समय यदि आप कुछ चीजों का ध्यान रखें तो शायद आपको इस समस्या का आने वाली जिंदगी में सामना न करना पड़े। चूंकि जीवन आदान-प्रदान का नाम है, इसलिए लेन-देन तो लगा ही रहता है। मसलन व्यापारियों को तो हर रोज कुछ न कुछ उधार लेना-देना पड़ता है। फिर चाहे माल हो या फिर रकम। लेकिन यदि इस प्रक्रिया में कुछेक बातों का ध्यान रखा जाए तो इस संकट से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


क्या कहता है ज्योतिष
ज्योतिष विधा में कर्ज संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जिसे अपना कर आप सुख समृद्धि पा सकते हैं। जैसे धन के लेनदेन में मंगलवार और बुधवार बहुत महत्वपूर्ण दिन होते हैं। मंगलवार उधार लेने में अशुभ है तो बुधवार देने में।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन भूलकर न लें कर्ज
यदि आपको किसी कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ जाये और किसी से धन उधार लेना हो तो कभी भूलकर मंगलवार के दिन कर्ज न लें। इस दिन लिए गए कर्ज को उतारने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।


इस दिन भूलकर न दें उधार
सिर्फ उधार लेते ही समय नहीं बल्कि देते समय भी दिन विशेष का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मसलन, बुधवार के दिन किसी को उधार देने से बचना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार बुधवार का दिन राजकुमार बुध को समर्पित है और इनके शुभ और अशुभ प्रभाव का व्यापार और धन पर खासा असर पड़ता है। इस दिन दिया गया धन बामुश्किल ही वापस होता है। ऐसे में इस दीवाली किसी को भी धन उधार देने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed