फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   know astrological relevance of vijayadashami by Dr. Vinay Bajrangi

विजयादशमी 2018 : इन ग्रहों की शुभता से मिलती है शत्रुओं पर विजय

Fri, 19 Oct 2018 01:01 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक Updated Fri, 19 Oct 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
know astrological relevance of vijayadashami by Dr. Vinay Bajrangi
दशहरा 2018

आश्विन शुक्ल दशमी को मनाये जाने वाले त्यौहार को विजयादशमी या दशहरा कहा जाता है और यह त्यौहार वर्षा ऋतु के समापन का भी सूचक है। चौमासे में जो काम स्थगित किये होंगे, उनका शुभारम्भ आज के दिन से किया जा सकता है। श्री राम ने इस दिन रावण के अहंकार को चूर-चूर कर यह शिक्षा दी कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में अहंकार लोभ-लालच और अत्याचारी प्रवृत्तियां त्यागकर मानवमात्र की सेवा के लिए जीवन जीना चाहिए।

विज्ञापन


विजय का पर्व का ज्योतिषीय संबंध
इस समय राहु कर्क राशि में विराजित है तथा केतु और मंगल की मकर राशि में युति है। जबकि अभी-अभी गुरु का प्रवेश वृश्चिक राशि में हुआ है। इसका अभिप्राय यह हुआ कि यदि हम निम्न बातें संकल्पित कर लें, तो इस ज्योतिषीय संरचना का लाभ उठ सकते हैं।
विज्ञापन


- हम अपने क्रिया कलाप एवं संकल्प से रावण को इनमें से कोई शीस अपने पर थोपने नहीं देंगे। अर्थात इन सभी शीशों का दमन कर इनसे कम व उचित मात्रा में लाभ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपने परिवार को अपने मित्रों से ऊपर रखेंगे।
- घर में अनुपालन योग्य अनुशासन बनाएंगे।
- आपस में घटने वाली घटनाओं को आपस में बाटेंगे।  
- भोजन साथ बैठकर करेंगे।
- घर में चीख - पुकार नहीं करेंगे।  
- बच्चों के सामने नहीं झगड़ेंगे।
- भाई-बहनों में प्रेमभाव बनाए रखेंगे।
- किसी बात को लेकर बहुत सख्त नहीं होंगे।
- परिवार में समभाव रखते हुए कोई भी परेशानी आपसी समझ से हल करेंगे।

अधिकांशत: राहु और केतु इन सब बातों को सही प्रकार से करने की अनुमति प्रदान नहीं करता। लेकिन यदि गुरु इन दोनों के मध्य पड़ जाए, तो लाभ की स्थिति बनती है। जो मैंने आपको ज्योतिषीय संरचना बताई यह लाभ-प्रद है और यदि हम संकल्प लेते हैं, तो उक्त बातों से लाभ प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed