फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके भाग्य को समझने में कितनी कारगर होती है कुंडली?

Wed, 18 Mar 2020 03:06 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 18 Mar 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
how kundali effective to know fate
kundali - फोटो : kundali

ज्योतिष शास्त्र एक विज्ञान है और विज्ञान तर्कों व तथ्यों पर आधारित होता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने ज्योतिष शास्त्र में निहित ज्ञान से मनुष्य जीवन के कल्याण में महती भूमिका निभाई है। ज्योतिष विज्ञान कहता है कि किसी व्यक्ति की कुंडली से उसके भाग्य को जाना जा सकता है। लेकिन आप में से कई लोगों को जेहन में यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या वाकई कुंडली से किसी के भाग्य को समझा जा सकता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं विस्तार से.. 

Trending Videos
how kundali effective to know fate
kundali dosh
जन्म कुंडली क्या होती है?

जन्म कुंडली किसी व्यक्ति के जन्म विवरण का लेखा-जोखा होता है। इसमें एक प्रकार से व्यक्ति के जन्म के समय आकाश मंडल में ग्रह एवं नक्षत्र की स्थिति का सचित्र वर्णन होता है। कुंडली के द्वारा ही व्यक्ति का नामकरण, उपनयन, विवाह आदि संस्कार किए जाते हैं। जन्मपत्रिका को देखकर ही ज्योतिषाचार्य उस व्यक्ति के स्वभाव, नौकरी-पेशे, आर्थिक, धन, परिवार, विवाह एवं प्रेम जीवन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी कर सकता है।

how kundali effective to know fate
Baby - फोटो : Pixabay
जन्म कुंडली कैसे बनती है?

जन्मपत्री कैसे बनती है या कैसे बनाई जाती है। इस सवाल के जवाब के लिए तीन चीजें आवश्यक होती हैं। इन तीन चीजों में पहली चीज है व्यक्ति के जन्म का समय। यानि व्यक्ति का जन्म किस समय हुआ था। दूसरी चीज है व्यक्ति के जन्म की तारीख अर्थात वह कब पैदा हुआ था और तीसरी चीज़ है व्यक्ति के पैदा होने का जन्म स्थान। इन्हीं जन्म विवरण के आधार पर जन्म कुंडली तैयार की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how kundali effective to know fate
कुंडली में राज योग की गणना - फोटो : astrology
जन्म कुंडली के लाभ

जीवन में कभी भी परिस्थितियां एक समान नहीं होती है। व्यक्ति के जीवन में कभी खुशी की धूप तो कभी गम के बादल जरूर आते हैं। व्यक्ति अपने जीवन में कभी सफलता पाता है तो कभी उसे संघर्षों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति के कठिन समय में ही कुंडली महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। कठिन समय में व्यक्ति के ग्रह-नक्षत्रों का बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कुंडली को देखकर संबंधित ग्रहों के लिए उपाय कर बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है।
 

विज्ञापन
how kundali effective to know fate
कुंडली - फोटो : kundali
कुंडली के माध्यम से ही व्यक्ति के भाग्य में राज योग है या नहीं, यह जाना जाता है। इसके अलावा मंगल दोष, कालसर्प दोष या अन्य प्रकार के दोषों के विषयों को भी कुंडली के ही द्वारा जाना जाता है और फिर उसके निवारण के लिए उपाय किए जाते हैं। कुल मिलाकर जीवन में तरक्की पाने के लिए जन्म कुंडली बेहद कारगर साबित होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed