Grah Gochar 2022: नए साल में होने वाले राशि परिवर्तन से चाहते हैं फलदायी परिणाम तो अपनाएं ये उपाय
Grah Gochar 2022: हम साल 2022 में प्रवेश कर चुके हैं। और ज्योतिष दृष्टि से भी यह साल काफी खास होने वाल है। यदि आप चाहते हैं कि नए साल में ग्रहों के ये गोचर आपको कोई नुकसान न पहुंचाएं और आपको लाभ प्रदान करें तो आपको इन तीन ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्य ग्रह
कुंडली में सूर्य ग्रह का खास महत्व है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि सूर्य ग्रहों का अधिपति है। सूर्य ग्रह के शुभ होने से जीवन में समृद्धि , तरक्की और यश की प्राप्ति होती है। लेकिन अगर सूर्य ग्रह कमजोर हुआ तो तरक्की संबंधी कई समस्याएं आ सकती है। ऐसे में आपको सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए निम्न उपाय करने चाहिए।
- कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए आप नियमित रूप से उगते सूर्य को अर्घ्य दें।
- अर्घ्य देते समय उसमें रोली, अक्षत और लाल रंग का पुष्प डालें।
- इसके अलावा नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
चंद्रमा
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रमा एक चंचल ग्रह माना जाता है। इसे मन का कारक भी कहते हैं। बुध चंद्रमा के पुत्र माने जाते हैं। इसलिए बुध ग्रह के गोचर में चंद्र पूजन महत्वपूर्ण हैं। यदि आपका मन एक जगह पर स्थिर नहीं यानि ज्यादा ही चंचल हो रहा है तो ऐसे में आपको इसके लिए चंद्रमा को प्रसन्न करना आवश्यक है। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में तो आपको मानसिक तनाव से गुजरना होगा। ऐसे में निम्न उपाय करें।
- चंद्र दोष को दूर करने के लिए हाथ में मोती की अंगूठी पहननी चाहिए।
- इसके अलावा मां द्वारा दिए गए चांदी का छल्ला धारण करें।
- मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें।
मंगल ग्रह
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह साहस और पराक्रम का द्योतक है। और सब जानते हैं किसी भी कार्य में सफल होने के लिए साहसी और मेहनती होना बहुत आवश्यक है। कुंडली में मंगल कमजोर होने से साहस और आत्मविश्वास में कमी आती है। ऐसें मंगल को मजबूत करने के लिए निम्न उपाय करें।
- मंगलवार के दिन सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें।
- मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
- मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में गुड़ व चने का प्रसाद चढ़ाएं और यह प्रसाद 21 मंगलवार तक चढ़ाएं।