5 Planets Conjunction: आज आसमान में दिखेंगे एक ही कतार में 5 ग्रह, जानिए कब और कैसा दिखेगा ये नजारा
28 मार्च की रात को आसमान में 5 ग्रहों की एक साथ बैठक यानी पंचायत होगी। जब कुछ ग्रह एक समय में एक सीधी कतार में दिखाई देते हैं तो इस प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में लोगों ने आसमान में चांद और शुक्र ग्रह दुर्लभ नजारा देखा था जब चांद के बिलकुल नजदीक शुक्र ग्रह को चमकते हुए देखा था। इस नजारे के बाद आज यानी 28 मार्च 2023 को इससे भी बेहद शानदार नजारा आसमान में दिखाई देने वाला है जब मंगलवार 28 मार्च की रात को एक साथ 5 ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे। हम लोग अक्सर आसमान में चांद की कई कलाओं को और शुक्र ग्रह की चमक को देखते हैं, लेकिन 28 मार्च को एक साथ 5 ग्रहों का अनोखा खगोलीय नजारा देखने का मिलेगा। NASA के खगोल वैज्ञानिक बिल कुक के अनुसार 28 मार्च को बृहस्पति, बुध, शुक्र, मंगल और यूरेनस को रात के समय आकाश में एक साथ दिखाई देगा। यह खगोलीय नजारा दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं आखिरकार आसमान में इस तरह के खगोलीय नजारे के दिखाई देने के पीछे क्या कारण है।
5 ग्रह एक कतार में दिखाई देेंगे
28 मार्च की रात को आसमान में 5 ग्रहों की एक साथ बैठक यानी पंचायत होगी। जैसे ही मंगलवार 28 मार्च को दिन ढलेगा आसमान में गुरु,बुध, शुक्र ,मंगल और यूरेनस एक साथ एक कतार में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि यह अनोखा लगभग 50 डिग्री के सीमित स्थान पर 5 ग्रहों का नजारा देखने को मिलेगा। नासा के वैज्ञानिक बिल कुक के अनुसार 28 मार्च को 5 ग्रहों का एक साथ एक कतार में नजारा बेहद खू
बसूरत देखने को मिलेगा। आसमान में इन 5 ग्रहों में 4 ग्रहों का नजारा बिना टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा।
सभी 5 ग्रह कुछ इस तरह से दिखाई देंगे
आप इस अनोखी खगोलीय घटना को देख सकते हैं। जिसमें गुरु, शुक्र और मंगल की चमक तेज होने के कारण इन्हें आसामान में बिना टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकता है। शुक्र ग्रह को आप आसमान में चमकते हुए देखा जा सकता है वहीं आसमान में लाल रंग में मंगल ग्रह को चांद के करीब देखा जा सकता है। बुध और यूरेनस ग्रह को नहीं देखा जा सकेगा। आसमान में धुंधले दिखाई देंगे जिससे दूरबीन की मददस से देखा जा सकता है।
यह घटना प्लेनटरी अलाइननेंट
खगोल विज्ञान में इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। जब कुछ ग्रह एक समय में एक सीधी कतार में दिखाई देते हैं तो इस प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे आप एक तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन कह सकते हैं। इस खगोलीय घटना को इस तरह से आसानी से समझा जा सकता है जैसे कि हम सभी पता है कि सभी ग्रह सूर्य के चारों तरफ चक्कर काटते हैं। जब एक समय में कुछ ग्रह कुछ समय के लिए सूर्य की एक तरफ एकत्रि हो जाते हैं तो एक समय में ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रह एक दूसरे के बिलकुल आसपास नजर आते हैं। इसे ही आम भाषा में ग्रहों की पंचायत या फिर परेड कहते हैं।
चांद के बेहद करीब था शुक्र
कुछ दिन पहले भी चांद के बेहद करीब शुक्र ग्रह को देखा गया था। इससे पहले भी इस तरह की खगोलीय घटना को कई बार देखा गया था। आपको बता दें कि इस तरह की आखिरी घटना का संयोग जून 2022 में देखने को मिला था जब बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस एक साथ आकाश में दिखाई दिया था। इसके बाद इस तरह का प्लेनटरी अलाइननेंट 11 अप्रैल 2023 को दिखाई देगा जब बुध, शुक्र,मंगल और अरुण एक साथ नजर आएंगे। वहीं 24 अप्रैल 2023 को भी इस तरह का नजारा दिखाई देगा। फिर 29 मई 2023 को बुध, अरुण और शनि ग्रह एक साथ नजर आएंगे। जबकि 17 जून 2023 को एक बार फिर से 5 ग्रह आसमान में एक साथ नजर आएंगे। जिसमें बुध, अरुण, बृहस्पति, वरुण और शनि ग्रह एक साथ नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें-
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
- Weekly Horoscope 27 March- 02 April 2023: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ