{"_id":"65fd491e95155c062d074199","slug":"chandra-grahan-ke-baad-kya-daan-karna-chahiye-what-to-do-after-lunar-eclipse-2024-in-hindi-2024-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2024: आज होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें इन चीजों का दान","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Chandra Grahan 2024: आज होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें इन चीजों का दान
Mon, 25 Mar 2024 07:18 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:18 AM IST
सार
Chandra Grahan 2024 Daan Samagri: कहा जाता है चंद्र ग्रहण के दौरान तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं, जो सभी को प्रभावित करती हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुछ चीजों का दान करें।
विज्ञापन
चंद्रग्रहण के दिन किन वस्तुओं का दान करें
- फोटो : iStock
विस्तार
Chandra Grahan 2024 Daan Samagri: 25 मार्च को साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन होली भी है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए होली के त्योहार पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। फिर भी इसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए, क्योंकि ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है चंद्र ग्रहण के दौरान तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं, जो सभी को प्रभावित करती हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुछ चीजों का दान करें। चलिए जानते हैं इस दिन आप किन चीजों का दान करके ग्रहण के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं...
विज्ञापन
सफेद चीजों का दान
सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करें। इस दिन सफेद चीजें दान करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है।
विज्ञापन
दूध का दान
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद आप दूध या दूध से बनी मिठाई का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
चावल का दान
चंद्र ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करें। ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव कम होता है। साथ ही धन और व्यापार बढ़ता है।
सफेद वस्त्र का दान
चंद्र ग्रहण के बाद आप सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ फलदायी होता है और चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है।
मोती और चांदी का दान
अगर संभव हो तो इस दिन आप मोती और चांदी का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।