{"_id":"5f45f6d89287104f1452e354","slug":"astrology-tips-these-mistakes-should-not-be-done-on-wednesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुधवार के दिन न करें ये गलतियां हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
बुधवार के दिन न करें ये गलतियां हो सकता है नुकसान
Wed, 26 Aug 2020 11:20 AM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
गणपति भगवान
- फोटो : amar ujala
शास्त्रों के अनुसार हर देवी-देवता की पूजा अर्चना के लिए एक दिन निर्धारित होता है इसी तरह से बुधवार का दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान को समर्पित है। भगवान गणेश अपने भक्तों के हर विघ्न को हर लेते हैं। जहां पर गणेश जी विराजते हैं, वहां सब कुछ शुभ होता है, ये बुद्धि के देवता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा अर्चना करके उन्हें मनाने का दिन होता है।
विज्ञापन
इस दिन गणेश जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं, लेकिन हम जाने अनजाने में इस दिन कुछ गलतियां करते हैं, जिससे हमें नुकसान हो सकता है, इसलिए इस दिन व्यक्ति को कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए नहीं तो इसके कारण पूरे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं कि बुधवार के दिन ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें न करें।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार के दिन नहीं खाना चाहिए पान
- फोटो : Social media
- बुधवार के दिन किसी कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए, इस दिन किसी किन्नर का अपमान तो भूलकर भी न करें नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपको बुधवार के दिन कोई किन्नर दिख जाए तो उसे श्रंगार आदि का सामान दान करना चाहिए।
- कुछ लोग पान खाने के शौकीन होते हैं लेकिन बुधवार को दिन पान न खाएं, माना जाता है कि इससे धनहानि होती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती है।
- बुधवार के दिन नए जूते-कपड़े नहीं खरीदना चाहिए और न ही नए कपड़े पहनना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
टूथ ब्रश
- फोटो : सोशल मीडिया
- बालों से संबंधित कोई भी वस्तु बुधवार को न खरीदें, टूथ ब्रश आदि भी नहीं खरीदना चाहिए।
- बुधवार के दिन दूध की खीर या अन्य कोई व्यंजन जिसमें दूध जलने की संभावना हो नहीं बनाना चाहिए, अगर हो सके तो इस दिन दूध न उबालें।
- बुधवार के दिन किसी को उधार पैसे न दें। इससे आपको धन संबंधित परेशानी हो सकती है।