फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astrological tips these tips of ashok plant leaves bring luck and money

ज्योतिष उपाय : इस पेड़ की पत्तियां घर में रखते ही मिलेगा धनलाभ, जरूर करें ये उपाय

Wed, 31 Jan 2024 03:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 03:18 PM IST
सार

अशोक वृक्ष को अहिंसा वृक्ष भी कहा जाता है, इसे हिंदू धर्म में एक पवित्र वृक्ष माना जाता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं और तो जानिए अशोक की पत्तियों से जुड़े ये अचूक ज्योतिष उपाय।

विज्ञापन
Astrological tips these tips of ashok plant leaves bring luck and money
ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ashok ki pattiyo ke Upay: अशोक के पेड़ को हिंदू धर्म में बहुत पूजनीय माना जाता है। इस वृक्ष की पत्तियों का उपयोग अक्सर धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। अशोक एक पवित्र वृक्ष है, यह एक शुद्ध वृक्ष है, इसकी पत्तियों का उपयोग किसी भी शुभ उत्सव के दौरान घर, मंदिर में तोरण बनाने के लिए किया जाता है। अशोक वृक्ष को अहिंसा वृक्ष भी कहा जाता है, इसे हिंदू धर्म में एक पवित्र वृक्ष माना जाता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं और तो जानिए अशोक की पत्तियों से जुड़े ये अचूक ज्योतिष उपाय।

विज्ञापन

धन-धान्य में वृद्धि के लिए अपनाएं ये ज्योतिष उपाय  

  • ऐसा माना जाता है कि अशोक की पत्तियों के घर में रहने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। शुक्रवार के दिन 11 अशोक की पत्ती को एक लाल कपड़े में बांध कर अपने घर की अर्थव्यवस्था में रख लें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • विज्ञापन
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशोक के पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में घर लेकर आएं और उसे स्वच्छ जल में धोकर सुखकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं रहेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि आपके व्यापार में  मंदी चल रही है और आप उसमें तरक्की चाहते हैं तो अपनी दुकान या दफ्तर के मुख्य द्वार पर अशोक की पत्तियों की माला बनाकर लटका दें। ऐसा करने से आपको व्यापार में दिन रात वृद्धि होगी।
  • यदि बच्चों का मन पढ़ने में नहीं लग रहा है तो बच्चों को अशोक की पत्तियों से देवी मां सरस्वती का पूजा करनी चाहिए।  ऐसा करने से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही करियर में अच्छी नौकरी की प्राप्ति होती है।
  • शास्त्रों के अनुसार जो लोग नियमित रूप से अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं, उनको मानसिक रोग, गृह कलह, कर्ज आदि समस्याओं से शीघ्र मुक्ति मिलती है। अशोक के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed