Upay: एकाक्षी नारियल के कुछ ज्योतिषीय उपाय, जीवन में मिलेगा भाग्य और मां लक्ष्मी का साथ
शास्त्रों में एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जिन घरों में एकाक्षी नारियल रखा होता है और नियमित रूप से इसकी पूजा होता है वहां पर देवी लक्ष्मी का वास होता है।
विस्तार
हिंदू धर्म में ऐसी कई चीजें होती हैं जिसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। इन चीजों को किसी भी तरह के धार्मिक, मांगलिक और पूजा-पाठ में जरूर शामिल किया जाता है। ऐसी ही पवित्र चीजों में से नारियल बहुत ही खास माना जाता है। हिंदू धर्म में नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ में एकाक्षी नारियल का प्रयोग बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। वैसे आप सभी ने नारियल जरूर देखा हो जिसमें कभी दो आंखे बनी हुई होती है तो किसी नारियल में एक। जिस नारियल में एक आंख बनी हुई होती है उसे एकाक्षी नारियल कहा जाता है। एकाक्षी नारियल के कुछ उपाय करने पर जीवन में धन-संपदा और सुख-समृद्धि हमेशा ही बनी रहती है। आइए जानते हैं कुछ एकाक्षी नारियल के उपाय...
धन में वृद्धि के लिए उपाय
शास्त्रों में एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जिन घरों में एकाक्षी नारियल रखा होता है और नियमित रूप से इसकी पूजा होता है वहां पर देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि जब भी रवि-पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो इस दिन पूजा स्थल पर एकाक्षी नारियल को स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से धन में बढ़ोतरी और सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है। इस उपाय से घर में फैली आर्थिक समस्याओं से निजात मिल जाती है।
मां दुर्गा को करें चढ़ाएं एकाक्षी नारियल
अगर आपके घर में धन संबंधित परेशानियां होती है तो सोमवार के दिन मां दुर्गा के मंदिर में जाकर उनके चरणों में एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। इस उपाय से आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Vastu Tips: क्यों रखा जाता है पूजा घर में जल? जानें कैसे की जाती है जल की स्थापना
एकाक्षी नारियल हनुमान जी अर्पित करने के लाभ
जो लोग लगातार अपने शत्रुओं से परेशान रहते हैं वे मंगलवार को नारियल के ऊपर सिंदूर से स्वास्तिक लगाकर हनुमान जी के चरण में अर्पित कर दें। इस उपाय से जल्द ही आपको शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी।
ग्रह-दोषों से मुक्ति के लिए
जिन लोगों के ऊपर ग्रह दोष होता है या फिर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा चल रही हो तो इनके बुरे प्रभावों से मुक्ति के लिए एकाक्षी नारियल को किसी पवित्र नदी में प्रभावित कर दें। इस उपाय से ग्रह दोष जल्द ही समाप्त हो जाएंगे और घर में धन-दौलत और सुख-शांति लौट आएगी।