फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   5th march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 5 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Mon, 04 Mar 2019 06:39 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Mon, 04 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
5th march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भाग्यवान, बुद्धिमान, कर्मठ एवं साहसी होते हैं। ये जातक उच्चस्तर की शिक्षा ग्रहण करते हैं। बुध की अनुकूल स्थिति कई भाषाओं का ज्ञान कराने में सहायक रहती है। प्राय: 32 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति हो ही जाती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
 इस वर्ष आत्मबल में वृद्धि होगी। विकास कार्यों में गति आएगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक, केमिस्ट, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। भवन निर्माण सामग्री, रियल एस्टेट, मशीनरी, धातु आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थापना संभव है। सेना, पुलिस, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed