फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   4th march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 4 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 03 Mar 2019 06:50 PM IST
विनोद शुक्ला पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 03 Mar 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
4th march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, स्वाभिमानी एवं  महत्वाकांक्षी होते हैं। ये जातक उच्चस्तर की शिक्षा ग्रहण करते हैं। जीवन के 30 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आयु बढऩे के साथ साथ आर्थिक क्षेत्र में सम्पन्नता बढ़ती हैं। आय के एक से अधिक स्त्रोत होते हैं। संतानों में पुत्रों की संख्या अधिक होती है। प्राय: ज्येष्ठ संतान से मतभेद बने रहते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटके कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। भू संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। चले आ रहे विवाद से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, क्रीड़ा, नगरपालिका, आबकारी विभाग, माईनिंग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है। सरकारी या अर्द्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष रक्त संबन्धी रोगों से सचेत रहना हितकर रहेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed