{"_id":"5bb4ad64867a55014118eee0","slug":"4-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 4 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 4 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ निश्चयी एवं बुद्धिमान होते हैं। नेतृत्व करने की प्रवृति जन्मजात होती है। परिश्रम एवं बुद्धिमत्ता के बल पर जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। इनके विचारों के पीछे इनका विवेक, अनुभव एवं दूदर्शिता होती है। ये जातक अपने जीवन में पूर्ण सफल रहते हैं। जीवन का यह वर्ष आपके प्रतिकूल रहेगा।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक क्षेत्र में नई नई परेशानियां आएंगी। समाज में आपके प्रति भा्रामक धारण बन सकती है। वर्ष प्रथमाद्र्ध में किसी भी नई योजना में पूंजी निवेश से बचें। वर्ष उत्तराद्र्ध में चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। विकास योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी में विजय से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में समरसता बढ़ेगी। परीक्षाओं में सफलता से उत्साह बढ़ेगा। इंजीनियरिंग, पर्यटन, एयर होस्टेस, गुप्तचर विभाग, केमिस्ट, पैरामेडि़कल आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष की प्रथम तिमाही को छोड़कर शेष वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। चिकित्सा, विज्ञान, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन