फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   30 september birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 30 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 29 Sep 2018 05:28 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
30 september birthday horoscope predictions
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत बुद्धिमान, साहसी, कर्मठ एवं कार्य करने में दक्ष होते हैं। अपने विचारों से सामने वाले को अपने पक्ष में कर लेने में ये जातक सिद्धहस्त होते हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: सामान्य ही रहती है। सहोदरों से इन्हें कोई लाभ नहीं होता। अपने ही श्रम एवं बुद्धिमत्ता से ये जातक किसी विशिष्ट क्षेत्र में उन्नति कर स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक कार्य में सामान्य विलंब होगा। विश्वासपात्रों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। मकान या वाहन सुख की इच्छा पूर्ण होगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में शुभ कार्य होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, शिक्षा, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साह बढ़ेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed