{"_id":"5bb44590867a557f6773530b","slug":"3-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 3 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 3 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
आज जन्में लोगों के लिए कैसा रहेगा आगामी वर्ष
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, स्वाभिमानी एवं अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्टï रहता है। 30 वें वर्ष के आसन्न लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। अपनी प्रतिभा एवं बुद्धिमत्ता के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में उच्चपद प्राप्ति में सफल रहते हैं। विचारधारा स्वतंत्र होती है। किसी का अनुचित दबाब सहन करना इनके लिए कठिन होता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आप अपनी सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। राजनैतिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, खोज कार्य, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। औषधि, स्वर्णाभूषण, खाद्य पदार्थ, मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। किसी नए उद्योग का इस वर्ष प्रारंभ हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वस्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन