फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   2nd march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 2 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 01 Mar 2019 06:55 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 01 Mar 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
2nd march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहृदय, सरल स्वभाव एवं अत्याधिक कल्पनाशील होते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में इनकी गहरी रुचि होती है। आत्मबल की कमी के चलते लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। आर्थिक स्थिति प्राय: अनुकूल ही रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष आप नई उर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। स्थायी आय का नया साधन बनेगा। भौतिक सुख साधनों एवं संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। भू-संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, रेलवे, दूर संचार, वकालत, बीमा, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। खाने पीने का सामान, वस्त्र, शिक्षा सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। बीमा, बैंक, रेलवे, दूर संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed