फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   27 october birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 27 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 26 Oct 2018 10:30 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
27 october birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रबल स्वाभिमानी एवं अन्तर्मुखी होते हैं। निराशा की भावना के चलते कई बार जीवन में विषम परिस्थितियों में फंस जाते हैं। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रमोपरांत होती है। जीवन के उत्तरकाल मेंसमाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी। अटकी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। आधुनिक सुख साधनों पर व्यय होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, विदेश सेवा, खाद्य विभाग, एनीमेशन, संगीत, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार की दृष्टि से वर्ष श्रेष्ठ रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण के मार्ग में आयी बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed