फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   27 February birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 27 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 26 Feb 2019 05:06 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Tue, 26 Feb 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
27 February birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक  शारीरिक एवं मानसिक दोनों की रूपों से अत्यंत सबल होते है। जोखिम उठाने की क्षमता अद्भुत होती है। स्वभाव प्राय: उग्र होता है। किसी के आधीन काम करना इनके लिए कठिन होता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक कठिन परिश्रम करते हैं और सफल होते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष सफलता की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। अटके कार्यों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। भाग्य की प्रबलता के चलते आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। दाम्प्त्य जीवन सुखी रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, वकालत, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, क्रीडा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। सीमेंट, लोहा, मशीनरी, ईंट, खनिज पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा।  सेना, पुलिस, आबकारी विभाग, नगरपालिका आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा बाधोपरांत पूर्ण होगी। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed