फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   25 september birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 25 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Mon, 24 Sep 2018 05:14 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
25 september birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत बुद्धिमान एवं परिश्रमी होते हैं। मौलिकता के धनी ये जातक प्रत्येक कार्यों को कुछ नवीनता से संपन्न करते हैं। स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता जन्मजात होती है। समाज में जान पहचान का क्षेत्र विस्तृत होता है। लक्ष्य प्राप्ति जीवन के मध्य काल में होती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में निराशा होगी। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बनेगी। विश्वासपात्रों से धोखे की संभावना रहेगी। वर्ष उत्तराद्र्ध उन्नति में सहायक रहेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में आंशिक सफलता मिलेगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ की दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed