फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   20 october birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 20 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 20 Oct 2018 01:17 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
20 october birthday horoscope predictions
birthday

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
आज जन्में जातक अत्यन्त भावुक एवं स्वभाव से दयालु होते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक श्रम में विशेष रुचि होती है। अपनी बुद्धिमत्ता और कार्यकुशलता के बल पर जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होते हैं। साधारण घराने में जन्म लेकर भी ये जातक समाज में पूर्ण यश एवं मान प्राप्त करते हैं। गृहस्थ जीवन अनुकूल रहता है। जीवन के उत्तरकाल में आर्थिक स्थिति सुदृढ रहती है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष आपकी कार्य कुशलता में निखार लायेगा। गत वर्षों से चली आ रही चिंता और निराशा से मुक्ति मिलेगी। घर में आधुनिक भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में समरसता रहेगी। संतान सुख की इच्छा पूर्णं होगी। अधिकांश जातकों की विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में किये श्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, सामाजिक सेवायें, अभिनय, संगीत, उत्पादन क्षेत्र आदि में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार एवं धन-लाभ से प्रसन्न रहेगा। नए क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार होगा। संचित धनकोष बढ़ेगा। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed