{"_id":"5bb20bef867a552c9418b758","slug":"2-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 2 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 2 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
2 अक्टूबर का जन्मदिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान होते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौधिक कार्यों में अधिक रुचि होती है। स्वभाव से संकोची, कल्पना की अधिकता एवं अत्याधिक संवेदनशीलता लक्ष्य प्राप्ति में विलंब कराती है। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी व्यतीत होता है। संतान पक्ष से सुखी रहते हैं। जीवन का उत्तर काल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी। योजना में सफलता से आत्मबल बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठïा में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। शादी विवाह एवं संतान सुख की दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति संभव है। वाहन या मकान का क्रय हो सकता है। नाते रिश्तेदारों से सम्बंध मधुर रहेंगे। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, योजना विभाग, न्यायाधीश, राजदूत, पुलिस, शिक्षा, बैंक, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। न्याय, बैंक, पुलिस, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन