फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   2 may birthday horoscope prediction

2 मई को है आपका जन्मदिन, तो जानें कैसा रहेगा एक साल

Wed, 01 May 2019 05:03 PM IST
कशिश मिश्रा पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 01 May 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
2 may birthday horoscope prediction
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों पर शुक्र एवं चन्द्रमा का प्रभाव होने के कारण ये जातक सौन्दर्य प्रेमी, कल्पनाशील एवं भावुक होते हैं। कल्पना की अधिकता एवं सहृदयता प्राय: लक्ष्य प्राप्ति में विलंब कराती है। 33 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना ही रहता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। संतान से इन्हें अधिक लगााव होता है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं

इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। विकास योजनाओं में सफलता से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पर्यटन, होटल व्यवसाय, कृषि एवं पशुपालन विभाग, वन विभाग, डेयरी फार्म, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed