{"_id":"5c77babcbdec224b6317c4b0","slug":"1st-march-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 1 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 1 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Thu, 28 Feb 2019 04:11 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 28 Feb 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आत्मविश्वासी, धैर्यवान एवं प्रबल इच्छा शक्ति के धारक होते हैं। स्वश्रम एवं कार्य कुशलता के बल पर साधारण घराने में जन्म लेकर भी समाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त करने में सफल होते हैं। तुरंत निर्णय लेने की क्षमता एवं निरन्तर गतिशील बने रहना इनकी उन्नति में सहायक रहता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू रिश्ते-नातों में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन की विषमताएं समाप्त होंगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में आधुनिक सुख-सुविधा के साधन बढेंग़े। विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। प्लाट या मकान का क्रय होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, एमबीए, होटल मैनेजमेंट, सामाजिक सेवाएं, केमिस्ट, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आभूषण, फैन्सी ड्रैस, सजावट की वस्तुएँ, सुगन्धित पदार्थ, श्रंृगार प्रसाधन आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत लाभ होगा। सरकारी या अद्र्घ सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानन्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन