फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   19 october birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 19 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 19 Oct 2018 01:03 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
19 october birthday horoscope predictions
birthday

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आत्मनिर्भर, स्वतंत्रता प्रिय एवं दृढ़ निश्चयी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन श्रम कर जीवन के मध्यकाल में सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। न्याय के लिये ये जातक प्रसिद्ध होते हैं। इनके विचारों में इनका स्वंय का अनुभव, विवेक एवं दूरदर्शिता होती है। जीवन का उत्तरकाल अत्यंत सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रयासों में सफलता से उत्साह बढ़ेगा। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति संभव है।  रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं क्रीड़ा, पुलिस, इंजीनियरिंग, खाद्य निरीक्षक, माईनिंग, नगर पालिका, न्याय विभाग, वकालत, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। राजकीय सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed