केदारताल के कच्ची ढाँग के समीप एसडीआरएफ की टीम लापता ट्रेकर्स की तलाश में खोज एवं बचाव अभियान चला रही है। हालांकि, अभियान के बावजूद अब तक आठों लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। समय बीतने के साथ ट्रेकर्स के सुरक्षित मिलने की उम्मीद भी धूमिल होने लगी है।