फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री नेशनल पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस, चलाया जागरूकता अभियान

अलका त्यागी Updated Thu, 23 Oct 2025 03:07 PM IST

उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क में संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस मनाया गया। इस मौके पर गंगोत्री नेशनल पार्क के क्षेत्रों में हिम तेंदुओं के संरक्षण और जागरूकता के लिए एक अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए वैश्विक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।" "गंगोत्री नेशनल पार्क हिम तेंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण निवास स्थान माना जाता है। यहाँ पर्यटकों के लिए भी खास पर्यटन की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है, ताकि उत्तराखंड में भी हिम तेंदुआ आधारित टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके।" उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क हरीश नेगी ने कहा हम अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस मना रहे हैं। उत्तरकाशी वन प्रभाग और गंगोत्री नेशनल पार्क के संयुक्त प्रयासों से इस दिन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिम तेंदुओं के संरक्षण और उनकी सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाना है।" अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस हम हर साल इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। इस दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि हिम तेंदुए न सिर्फ हमारी जैव विविधता का हिस्सा हैं, बल्कि इनके संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा हिम तेंदुए के संरक्षण से जुड़ी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें