फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: छात्राओं से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी देने के दो आरोपी दबोचे, नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी

रुद्रपुर/दिनेशपुर। छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार होने का प्रयास कर रहे मुख्य आरोपी को नेपाल सीमा के निकट बनबसा से दबोचा गया। मामले का खुलासा करते एसपी क्राइम अनुषा बडोला ने बताया कि दिनेशपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छह छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी और सीओ पंतनगर के निर्देशन में दिनेशपुर थाना पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं थीं। विवेचना के दौरान सामने आया है कि शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले मोहम्मद बिलाल ने इन छात्राओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और फोटो सहित निजी जानकारी अपने साथी अनस के साथ साझा की थी। इसके बाद छात्राओं के साथ गालीगलौज की गई और उन्हें तेजाब फेंकने, जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मुख्य आरोपी थाना बिसरक उत्तर प्रदेश निवासी अनस नेपाल भागने की फिराक था। उसे शनिवार को बनबसा से दबोचा गया। दूसरे आरोपी मोहम्मद बिलाल, निवासी खेमपुर, जिला रामपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल फोन खोलेंगे राज पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिए हैं। इनमें फोटो, वीडियो और अन्य जानकारियां मिली हैं। फोन में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, छात्राओं की निजी जानकारी के आदान-प्रदान और आरोपियों के संपर्क सूत्रों की जांच की जा रही है। नाबालिगों के साथ किसी भी प्रकार के अपराध को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। -अनुषा बडोला, एसपी क्राइम

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें