फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: एआरटीओ कर्मियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, अधिवक्ताओं का हंगामा; कर्मचारियों से माफी की मांग

रुद्रपुर जिला कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने एआरटीओ कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और एआरटीओ कर्मियों से माफी की मांग की। चेतावनी दी है कि अगर कर्मियों ने माफी नहीं मांगी तो एआरटीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन परिसर में सभी अधिवक्ता एकत्र हुए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि दो नवंबर को अधिवक्ता साकेत कुमार के मुवक्किल अमित कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर एआरटीओ कार्यालय में टुकटुक रिलीज का आदेश दिखाया था। आरोप है कि काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों ने आदेश लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई और कहा गया कि इस काम के लिए अधिवक्ताओं की जरूरत नहीं। अगर खुद ही आते तो वह काम कर देते। आरोप है कि विरोध करने पर अधिवक्ताओं का पंजीकरण निरस्त कराने की धमकी भी दी गई। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने जिला कोर्ट परिसर में विरोध जताते हुए जिला जज से हस्तक्षेप की मांग की। बार एसोसिएशन को भी शिकायती पत्र देकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और माफी की मांग की गई है। बाद में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट होकर जिला न्यायालय कार्यालय में पहुंचे। वहां जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने सभी को आश्वासन दिया की कर्मचारियों ने माफी मंगवाई जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। हालांकि, अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो एआरटीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहां बार अध्यक्ष संजीव फोगाट, अधिवक्ता सूरज सक्सेना, अधिवक्ता गिरीश चंद्र चतुर्वेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। फोटो 04 आरडीपी 09पी - रुद्रपुर के जिला कोर्ट परिसर में नारेबाजी करते अधिवक्ता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें