फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: खटीमा में पांचवें दिन भी धान की तौल न होने पर धरने पर बैठे किसान

खरीफ विपणन सत्र के पाचवें दिन सोमवार को भी खटीमा में धान खरीद की तौल शुरू न होने पर आक्रोशित किसानों ने मंडी समिति के गेट पर धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। आक्रोशित किसानों ने धान से लदी ट्रॉलियों को मंडी परिसर में गेट के सामने खड़ा कर दिया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि गत एक अक्तूबर को प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पांच अक्तूबर से धान की तौल शुरू करने का आश्वासन दिया था। सोमवार सुबह जब वह धान की ट्रॉलियां लेकर मंडी में पहुंचे , तो उनका धान नहीं खरीदा गया। उन्होंने कहा कि अभी तक धान तौल शुरू न कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। वहां पर मनजिंदर सिंह भुल्लर, गुरसेवक सिंह, अनिल सिंह राणा, जसविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह अवतार सिंह, बलविंदर सिंह आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें