खटीमा में खरीफ विपणन सत्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को खटीमा में धान खरीद शुरू न होने पर आक्रोशित किसानों ने मंडी समिति पर गेट तालाबंदी कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मंडी में धान खरीद को लेकर तैयारियां अभी तक अधूरी हैं। आक्रोशित किसानों ने धान की ट्रालियों को मंडी परिसर के भीतर गेट के पास खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम तुषार सैनी भी मौके पहुंच गए। किसानों से वार्ता करने के बाद ट्रालियों के धान का क्रय केंद्रों पर समाधान किया गया। साथ ही एसडीएम और डिप्टी आरएमओ वरुण कुमार ने पांच अक्तूबर तक धान खरीद का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। वहां पर मनजिंदर सिंह भुल्लर, गुरसेवक सिंह, गुरविंदर सिंह, अनिल सिंह राणा, जसविंदर सिंह, अवतार सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।