फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: निरीक्षण में सीएमओ को अवकाश पर मिले कई चिकित्सक

हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Jul 2025 04:21 PM IST

काशीपुर सीएमओ ने कहा कि आज भी कई चिकित्सक विभिन्न अवकाश पर मिले हैं। सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाएं बनी हुई है। स्थिति में सुधार करने, ब्लड बैंक का पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड खंगालकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच वह महिला कर्मी के आगे बेबस नजर आए। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल बृहस्पतिवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, ओटी, महिला-पुरुष वार्ड, ट्रामा सेंटर, डेंगू वार्ड, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस बीच सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। पुरानी जालियां फटी मिली है। भवन में सीलन, एसएनसीयू में बारिश का पानी मिलने पर मरम्मत के लिए कहा है। वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी से वार्ड में सफाई, बेड पर चादर ठीक रखने, मरीजों से मधुर व्यवहार करने को भी कहा है। ब्लड बैंक के पांच साल का रिकॉर्ड की जांच करने के लिए पैथोलॉजिस्ट डॉ. संदीप दीक्षित को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने चिकित्सक और अन्य स्टाफ की बैठक ली। पुराने एवं नए सर्जन, ईएनटी, ब्लड बैंक प्रभारी, डॉटस प्रभारी और कुछ अन्य स्टाफ भी अवकाश पर मिला। आज भी नाममात्र के चिकित्सक उनके साथ तैनात मिले। महिला स्टाफ ने उन्हें बताया कि वार्ड ब्वॉय कम है। इस पर उन्होंने स्टाफ नर्सों से ड्यूटी करने को कहा। इस पर वह आनाकानी करने लगी। इसको लेकर कुछ समय तक बहस भी हुई। अस्पताल के हालात को लेकर चिंता व्यक्त की है, लेकिन वह बेबस नजर आए। उन्होंने बताया कि सामान्य व सीजर प्रसव ठीक पाए गए हैं। गंदगी मिली है। कुछ चिकित्सक अवकाश पर है। व्यवस्था में सुधार करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। वहां पर एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह, डॉ. राजीव पुनेठा, डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ. अजय वीर सिंह, डॉ. वरुण भारद्वाज, वीके भट्ट, शोभा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें