खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास कालापुल, नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।