फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मोदी मैदान की 160 पटाखा दुकानों का लॉटरी से आवंटन, मेयर विकास शर्मा रहे मौजूद

दीपावली के पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मोदी मैदान में सजने वाली पटाखा मार्केट की 160 दुकानों का आवंटन नगर निगम सभागार रुद्रपुर में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। मेयर विकास शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई इस प्रक्रिया के तहत दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गईं। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोदी मैदान में व्यवस्थित रूप से पटाखा मार्केट स्थापित की गई है। दीपावली के दौरान व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आमजन को सुरक्षित माहौल में खरीदारी का अवसर देने के लिए नगर निगम की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री निर्धारित नियमों और वैध लाइसेंस के आधार पर ही होगी। बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति पटाखों की बिक्री नहीं कर सकेगा। सभी व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके। कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है। इसी भावना के अनुरूप नगर निगम ने इस बार शहर में दीपावली को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। शहर के प्रमुख मार्गों को आकर्षक विद्युत झालरों और लाइटों से सजाया गया है। वहीं, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय छोटे कारोबारियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीराम पार्क में इस बार भी स्वदेशी दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। इससे स्थानीय व्यापारियों, हस्तशिल्पियों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिलेगा। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन, गौरव जुयाल, नितिन सागर, सुरेंद्र शर्मा विवेक, दीपक शर्मा, माधव सिंह, बबलू रजनीश, नवाजुद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें