रुद्रप्रयाग में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में दिशा की बैठक हुई। बैठक में केंद्र पोषित योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण में वन विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने पात्र और जरूरतमंद लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।