फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान युवक टंकी पर चढ़ा, फायर टीम ने उतारा

पानी की टंकी पर चढ़कर हल्ला मचाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर पावटी गांव निवासी अजीत अचानक पानी की टंकी चढ़ गया। वह शोर मचा कर आने जाने वाले लोगों को परेशान करने लगा। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने की बजाए उल्टे हल्ला मचाता रहा। इसी दौरान सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने किसी तरह उसे समझा बुझाकर टंकी से नीचे उतार कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का शांति व्यवस्था भंग करने में चालान कर दिया। पुलिस अधिकारियाें के अनुसार आपसी आर्थिक तंगी की वजह से ग्रस्त होकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया था पूछताछ में पता चला कि किसी व्यक्ति ने उसके पैसे लौटाए नहीं है और घर पर व्यक्ति के ऊपर काफी आर्थिक बोझ है जिससे परेशान होकर व्यक्ति टंकी के ऊपर चढ़ गया। अग्निशमन कर्मचारियों के बचाव कार्य की अधिकारियों ने सराहना कर टीम में शामिल फायर कर्मियों की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें