फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट: 45 वर्षों के अंतराल के बाद अठूरवाला में दूसरी बार रामलीला का आयोजन, हनुमान ध्वज के साथ निकाली शोभायात्रा

अठूरवाला में 24 अक्टूबर से होगा रामलीला का आयोजन जौलीग्रांट। टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में आगामी 24 अक्टूबर से आयोजित होने वाली द्वितीय श्रीरामलीला के लिए हनुमान ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन श्री नागराजा मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से ध्वज पूजन के साथ हुआ। राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों को विधिवत तिलक कर न्योतन किया गया। जिसके बाद हनुमान ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड, मोलधार, गैस एजेंसी से होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान ध्वज स्थापना और भूमि पूजन किया गया। श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि टिहरी में दशकों पहले रामलीला हुआ करती थी। लेकिन टिहरी बांध के कारण करीब 14 गांवों को अठूरवाला में बसा दिया गया। दशकों तक अठूरवाला में रामलीला नहीं हुई। लेकिन पिछले वर्ष से क्षेत्रवासियों के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कोषध्यक्ष रणजीत गुसाई ने कहा कि लगभग 45 वर्षों के अंतराल के बाद अठूरवाला में दूसरे वर्ष रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। निर्देशक डॉ ममता कुंवर ने कहा कि रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें