राज्य में सशक्त भू कानून लागू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ खुशी मनाई। शनिवार को जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नगर निगम तिराहे पर एकत्र हुए और आतिशबाजी करके इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और कहा कि पहाड़ के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। जोशी ने कहा कि यह भू कानून पहाड़ के लोगों के लिए वरदान साबित होगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर लोगों के साथ खुशी साझा की। इस अवसर पर दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, प्रशासक जिला पंचायत दीपिका बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जगत सिंह खाती, राकेश देवलाल, विरेंद्र बोहरा, मनोज सामंत, इंदर लुंठी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।