फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में भारी बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया। बरसाती नाले से आया मलबा तहसील परिसर में घुस गया। छोरीबगड़ गांव के ऊपर पैल पुल में भी मलबा भर जाने से तालाब में तल्दील हो गया। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और वे रात पर बरसाती नाले की निगरानी करते रहे। बंगापानी में रविवार रात को भारी बारिश के दौरान बरसाती नाले का मलबा तहसील भवन परिसर तक पहुंच गया। बंगापानी के तोक छोरीबगड़ के ऊपर बने पैदल पुल में बरसाती नाले के साथ आए बोल्डर और अन्य मलबा फंस जाने से तालाब बन गया। पुल के नीचे तालाब बनने की सूचना पर गांव के युवाओं ने भारी बारिश के दौरान किसी तरह अवरोध को हटाया। बहाव सामान्य होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नाले के उफान से पैदल पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। रात भर ग्रामीणों में आपदा की आशंका को लेकर दहशत रही। ग्राम प्रधान तुलसी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी ने कहा कि जगह-जगह मलबा भर जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें