यातायात नियमों का पालन कराने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। पौड़ी चुंगी और चौरास पुल सहित विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों, निजी बसों और दोपहिया वाहनों की जांच की गई। नियमों की अनदेखी पर 15 चालान किए गए। ट्रैफिक इंचार्ज नीरज शर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है। लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया।