श्रीनगर में व्यापार सभा की शुक्रवार को कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में बैठक हुई, जिसमें 50 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में नगर निगम के स्वकर, यूपीआई व डिजिटल भुगतान से जुड़े मुद्दों और शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने स्वकर का विरोध करते हुए आगे की रणनीति पर राय रखी और बाजार की अन्य स्थानीय समस्याएं भी उठाईं। महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यकारिणी की दूसरी बैठक थी, जिसमें कोरम पूरा हुआ।