फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: धनतेरस पर श्रीनगर के बाजारों में उमड़ी भीड़

शुक्रवार को धनतेरस पर श्रीनगर के बाजारों में रौनक रही। काला रोड, गोला बाजार, गणेश बाजार और वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर दुकानों में आकर्षक सेल के बोर्ड लगे रहे। करीब 80 फीसदी दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट और स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर दिए। बर्तनों की दुकानों पर सबसे अधिक चहल-पहल रही। पीतल-स्टील के बर्तनों के साथ ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, जूते-चप्पल और मोबाइल की भी खरीदारी हुई। झाड़ू, मिट्टी के दीये और बिजली की लड़ियों की भी मांग रही। हालांकि, बाजार में भीड़ के बावजूद पिछले साल के मुकाबले खरीदारी कम दिखाई दी। दुकानदारों के अनुसार ऑनलाइन खरीदारी का बढ़ता चलन स्थानीय कारोबार को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें