श्रीनगर के नंदा देवी मंदिर में शनिवार से नौ दिवसीय नंदा अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मां नंदा को गंगाजल और पंचगव्य से स्नान कराने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां नंदा के नाम से जौ की हरियाली बोई गई। महोत्सव के दौरान 20 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा और आरती होगी। 18 सितंबर को जागरण और 19 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ-हवन होगा, जबकि 20 सितंबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।