जिला प्रशासन की पहल पर करीब 95 लाख रुपये की धनराशि से इको एडवेंचर पार्क जनता के लिए समर्पित हो गया है। विधायक राजकुमार पोरी, डीएम स्वाति एस भदौरिया, पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने पार्क का उद्घाटन किया। प्रकृति के बीच विकसित इस पार्क में साहसिक रोमांच के लिए दस तरह की गतिविधियां तैयार की गई हैं। इनमें नेट ब्रिज, लॉग टू लॉग ब्रिज, टनल, स्पेस वॉक, वॉल टू वॉल ब्रिज, मोगली ब्रिज, जिग-जैग ब्रिज, जिपलाइन, कमांडो नेट और टायर क्लाइम्बिंग शामिल हैं। पार्क में मड कैफे, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम की भी सुविधाएं विकसित की गई हैं।