श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के तहत नगर निगम की ओर से आयोजित ‘श्रीनगर के सितारे’ कार्यक्रम के लिए बुधवार से ऑडिशन शुरू हो गए। इसमें नृत्य और गायन के प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को ‘श्रीनगर के सितारे’ कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।