फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा, धारा 163 लागू

हीरा मेहरा Updated Mon, 18 Aug 2025 05:19 PM IST

हाईकोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव व सदस्यों के अपहरण को लेकर सुनवाई के चलते नैनीताल फिर एक बार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से हाईकोर्ट के पांच सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लगा दी गई है। बता दें कि, आज सोमवार को मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल की खंडपीठ में जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल के चुनाव संबंधी याचिका पर सुनवाई होनी है। जिसमें काफी संख्या में याचिकाकर्ताओं एवं समर्थकों के आने की संभावना को देखते हुए उच्च न्यायालय परिसर से 500 मीटर की परिधि में धारा 163 लगाने के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें