हल्द्वानी में ज्योति मेर हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी पुलिस बहुद्देशीय भवन में पहुंची। पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 31 जुलाई को मुखानी में योगा ट्रेनर ज्योति की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर पहाड़ी आर्मी में आक्रोश है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने सोमवार तक मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।