ग्रीष्मावकाश की लंबी छुट्टी के बाद आज एक जुलाई से नैनीताल जिले के सभी स्कूल खुल गए हैं। स्कूल परिसरों में एक बार फिर से बच्चों की चहल-पहल लौट आई, वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना गीत गाकर नए सत्र की शुरुआत की। प्रथम दिन अपेक्षाकृत छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही।